शुभमन गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक:
इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर गुरुवार का दिन पूरी तरह भारत और उसके कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गिल ने 269 रनों की शानदार पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और भारत को पहली पारी में 587 रनों तक पहुँचा दिया।
गिल का धमाकेदार दोहरा शतक
शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी की केवल तीसरी टेस्ट पारी में ही दोहरा शतक जड़ दिया। 25 साल और 298 दिन की उम्र में गिल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे युवा कप्तान बन गए। उन्होंने अपने इस पारी में 387 गेंदों का सामना किया और बहुत ही नियंत्रण के साथ बल्लेबाजी की, जो विदेशी धरती ये सबसे बेहतरीन दोहरा शतक है।
गिल के रिकॉर्ड:
-
भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में सबसे बड़ा स्कोर (269) – विराट कोहली के 254* को पीछे छोड़ा।
-
इंग्लैंड की धरती पर अब तक किसी भारतीय कप्तान का सर्वोच्च स्कोर – आज़रुद्दीन के 179 (1990) को पीछे छोड़ दिया ।
-
इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ – सुनील गावस्कर (221) और राहुल द्रविड़ (217) के बाद।
-
विदेश में दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय कप्तान – कोहली (200 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2016) के बाद।
जडेजा और सुंदर के साथ बड़ी साझेदारियाँ
गिल ने रविंद्र जडेजा (89 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 203 रनों की साझेदारी की। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर (42 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 144 रन जोड़े। इन साझेदारियों की मदद से भारत ने सिर्फ 5 विकेट पर 211 रन से स्कोर को 587 तक पहुंचाया।
यह भारत का इंग्लैंड में चौथा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है:
-
664 – द ओवल, 2007
-
628/8 डिक्लेयर्ड – हेडिंग्ले, 2002
-
606/9 डिक्लेयर्ड – द ओवल, 1990
-
587 – एजबेस्टन, 2025
इंग्लैंड की खराब शुरुआत
भारत की पहली पारी खत्म होने के बाद गेंदबाज़ों ने भी कमाल किया। जसप्रीत बुमराह की जगह खेले अकाश दीप ने अपने दूसरे ही ओवर में दो विकेट लेकर इंग्लैंड को हिला दिया। गिल ने स्लिप में शानदार कैच लेकर बेन डकेट को आउट किया, जबकि ओली पोप पहली गेंद पर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने ज़ैक क्रॉली को 19 रनों पर चलता किया।
दिन का खेल ख़तम होते होते इंग्लैंड ने 77/3 रन बनाये, बावजूद इसके अब भी इंग्लैंड भारत से 510 रन पीछे है।
शुभमन गिल के 269 रनों की खास बातें (Key Stats):
-
7वां सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भारत के लिए
-
विदेश में किसी एशियाई कप्तान द्वारा सबसे बड़ा स्कोर (249 रन – अतापट्टू, 2004 को पीछे छोड़ा)
-
इंग्लैंड में किसी विदेशी कप्तान द्वारा चौथा सबसे बड़ा स्कोर
-
भारत के लिए टेस्ट और ODI दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी
(अन्य: सचिन, सहवाग, रोहित, क्रिस गेल)
भारत की शानदार वापसी
पहले टेस्ट में हार के बाद भारत ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। अब भारत इस टेस्ट को अपने नाम करने की ओर बढ़ रहा है।
निष्कर्ष
शुभमन गिल की यह पारी न केवल उनके करियर का मील का पत्थर है बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में भी यादगार रहेगी। कप्तानी की शुरुआत में ही उन्होंने जो संयम, आक्रमण और नेतृत्व दिखाया, वह भविष्य के लिए बड़े संकेत हैं। अगर भारत यह मैच जीतता है, तो गिल की यह पारी यकीनन निर्णायक मानी जाएगी।
आपको यह ब्लॉग कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं। और क्रिकेट की ऐसी ही और रोचक खबरों के लिए जुड़े रहें Cricoverse से!
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. शुबमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ कितने रन बनाए?
उत्तर: शुबमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट 2025 की पहली पारी में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
2. क्या शुबमन गिल का 269 रन कप्तान के तौर पर भारत का सबसे बड़ा स्कोर है?
उत्तर: जी हाँ, गिल का 269 रन टेस्ट क्रिकेट में किसी भी भारतीय कप्तान का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने विराट कोहली के 254* को पीछे छोड़ा।
3. इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ कौन-कौन हैं?
उत्तर:
-
सुनील गावस्कर (221, 1979)
-
राहुल द्रविड़ (217, 2002)
-
शुबमन गिल (269, 2025)
4. भारत ने इस टेस्ट मैच में कुल कितने रन बनाए?
उत्तर: भारत ने पहली पारी में कुल 587 रन बनाए, जो इंग्लैंड में भारत का चौथा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है।
5. इंग्लैंड की पहली पारी का स्कोर कितना था जब स्टंप्स हुए?
उत्तर: दुसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 77/3 था और वे भारत से अब भी 510 रन पीछे हैं।
6. क्या भारत इस टेस्ट में इंग्लैंड को फॉलोऑन दे सकता है?
उत्तर: अगर इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 387 से कम रन बनाती है, तो भारत उन्हें फॉलोऑन दे सकता है।
7. शुबमन गिल ने कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े?
उत्तर:
-
भारतीय कप्तान के रूप में सबसे बड़ी टेस्ट पारी
-
विदेशी धरती पर एशियाई कप्तान का सबसे बड़ा स्कोर
-
इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
-
टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें क्रिकेटर
Share this content: